सब्जी की खेती ने कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड

Prakash

सब्जी की खेती ने कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड

Sabji ki Kheti Kamai:

कैमूर के रामगढ़ प्रखंड के भटौली गांव में सब्जी की खेती ने किसानों में जोश ला दिया है। खेती की नई तकनीक से यहां के किसान खेती का गुर कर रहे हैं। सब्जी की खेती से स्वावलंबी बन दूसरे जगह के किसानों को भी इसके लिए उत्साहित कर रहे हैं।

भटौली गांव के कई परिवार से अधिक लोगों का सुबह से लेरक साम तक नाता खेती से रहता है। दुर्गावती नदी किनारे इनके मेहनत से सब्जी की फसल खिउल रही है।

20 वर्ष पहले गांव में थी गरीबी

यही भटौली गांव है जहां बीस वर्ष पहले गरीबी थी। आज इनसे गरीबी छुटकारा पाने लगी है। रामगढ़ मोहनियां पथ पर पनसेरवां दुर्गावती नदी पुल के पश्चिम व पूर्वी छोर पर लगभग 100 एकड़ से अधिक खेतों में हरियाली दिखाई देती है। यह हरियाली सब्जी के लहलहाते पौधे की है।

रामगढ़ व अंसी मौजा में सब्जी की खेती करने वाले भटौली के लोग लगभग 6 लाख रुपये से अधिक भूमि के किराए के रूप में चुकाते हैं। कमाई के मामले में यहां के लोग रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। दरअसल भटौली के लोग मोहनियां प्रखंड के हैं।

Telegram Join :-  https://t.me/anokhanews

ये भी पढ़े :-https://anokhanews.com/ind-vs-eng-first-t20/

Join Telegram

Share This Article
Leave a comment