Delhi Election 2025: 70 सीटें, 699 उम्मीदवार | अगर इस बार भी आम आदमी की फिर से सरकार बनती है तो वह चौथी बार दिल्ली में अपना पद देखेंगे।
दिल्ली चुनाव 2025 : बुधवार 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम करीब 6 बजे तक जारी रहेगी। 7 जनवरी को निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता कर दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया था।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया था कि दिल्ली में एक चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। 5 फरवरी 2025 को दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। वहीं, इसके नतीजे 8 फरवरी 2025 दिन शनिवार को आएंगे।
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1.55 करोड़ है। ये मतदाता 5 फरवरी को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे।

70 विधानसभा सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार
दिल्ली में अभी आम आदमी पार्टी की सरकार हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य रूप से तीन पार्टियों के बीच लड़ाई है। ये पार्टियां हैं – आम आदमी पार्टी(AAP ), भारतीय जनता पार्टी(BJP) और कांग्रेस। इन तीनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 70 सीटों पर 699 उम्मीदवार खड़े हुए हैं। इनमें से कुल महिला उम्मीदवारों की संख्या 96 है। इन 70 विधानसभा सीटों में से 58 सामान्य और 12 सीटें SC के लिए आरक्षित हैं।
Telegram Join :- https://t.me/anokhanews
ये भी पढ़े :- https://anokhanews.com/savriya-set-ke-bhandar-ne-toda-record-wstch-now/